IND vs SA: तूफानी पारी खेल दिनेश कार्तिक ने बनाए ये तीन बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। दिनेश कार्तिक (55) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से शिकस्त दी। कार्तिक की अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की ये पहली अर्धशतकीय पारी है। इस अर्धशतकीय पारी के दम पर उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
उन्होंने 27 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्कों की सहायता से ये तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे अधिक उम्र के भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। दिनेश कार्तिक ने 37 साल और 16 दिन की उम्र में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।
कार्तिक छठे नम्बर पर भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले क्रिकेटर भी बने। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने इस नम्बर पर बलेबाजी करते हुए साल 2018 में नाबाद 52 रन बनाए थे। जबकि साल 2020 में मनीष पांडे ने 50 रन की नाबाद पारी खेली थी।