IND vs WI: शिखर धवन ने इस मामले में युवराज और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। भले ही भारतीय कप्तान शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक बनाने से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने इस पारी के दम पर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। शिखर धवन ने मैच में 99 गेंदों पर 97 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दस चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी की मदद से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर शिखर धवन ने एक मामले में युवराज सिंह और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। धवन ने कैरेबियाई धरती पर रन बनाने के मामले में युवराज और धवन को पीछे छोड़ा है। धवन के नाम पर अब 15 मैचों में 445 रन हो गए हैं।
वेस्टइंडीज में एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 14 मैचों में 408 रन और युवराज सिंह ने इतने ही मैचों में 419 रन बनाए थे। ये भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने 15 मैचों में 790 रन और महेन्द्र सिंह धोनी ने इतने ही मैचों में 458 रन बनाए थे। इस मामले में अब धवन तीसरे स्थान पर आ गए हैं।