IPL 2022: डेविड वार्नर ने तूफानी पारी खेल हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

 | 
devid warner

खेल डेस्क। आईपीएल के 15वें संस्करण में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (30 गेंदों पर नाबाद 60) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को नौ विकेट से शिकस्त दी।  इस पारी के माध्यम से डेविड वार्नर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

david warner

उन्होंने आईपीएल में पंजाब के खिलाफ एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही आईपीएल में वह एक टीम के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

david warner

डेविड वार्नर के आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 1005 रन हो चुके हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल में 1018 रन बना चुके हैं। वहीं कोलकाता के खिलाफ डेविड वार्नर 976 रन बना चुके हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 949 रन बना चुके हैं।