IPL 2022: महेन्द्र सिंह धोनी आज हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी ने एक फिर से चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की कमान अपने हाथ में ले ली है। आज उनकी कप्तानी वाली चेन्नई का आईपीएल के 15वें संस्करण में आरबीसी से मुकाबला होगा। इस मैच में धोनी के पास अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाने का मौका होगा।
इस मैच में धोनी केवल छह रन बनाते ही बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में अपने छह हजार रन पूरे कर लेंगे। अभी तक ये उपलब्धि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ही हासिल कर सके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अभी तक बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 5994 रन बना चुके हैं। उन्होंने 301 मैचों की 185 पारियों में बतौर कप्तान इतने रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए हैं।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 43.29 की औसत से 6451 रन बना चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में पांच शतक लगाने के साथ ही 48 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान 4721 रन बना चुके हैं।