IPL 2022: मुंबई इंडियंस के दल में शामिल हुआ ये कमेेंटेटर, इसमें हुआ सफल तो मिलेगा खेलने का मौका

खेल डेस्क। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का ये संस्करण अब भी तक पूरी तरह से निराश करने वाला रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ये टीम लगातार आठ मैच हारकर प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। आईपीएल 2022 में मुंबई के तेज गेंदबाजों ने पूरी तरह से निराश किया है।
अपने तेज गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से हताश मुुंबई इंडियंस ने अब अपने दल में धवल कुलकर्णी को शामिल किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज धवन अगर ट्रेनिंग सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो वह इस सीजन के बचे हुए मैचों में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल सकते हैं।
खबरों के अनुसार, ये तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस के साथ बायो-बबल में जुड़ चुका है। जल्दी ही वह ट्रेनिंग प्रारम्भ करने वाले हैं। पूर्व तेज गेंदबाज धवन कुलकर्णी पांच बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस के साथ जुडऩे से पहले आधिकारिक प्रसारक की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे।