Neeraj Chopra ने फिर रचा इतिहास, अब इतनी दूर फेंक दिया भाला

इंटरेनट डेस्क। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने अब फिनलैंड में आयोजित पावो नुरमी गेम्स में रिकॉर्ड बनाया है। नीरज चोपड़ा ने अब नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। हालांकि इस प्रदर्शन के दम पर वह स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए हैं।
पावो नुरमी गेम्स में नीरज चौपड़ा ने 89.03 मीटर लंबा थ्रो फेंककर रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
टोक्यो ओलंपिक के 10 महीने बाद नीरज चोपड़ा ने पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए पहले प्रयास में 86.92 मीटर का थ्रो फेंका था। इसके बाद वह तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में 85.85 मीटर का ही स्कोर निकाल पाए थे।
पावो नुरमी गेम्स में फिनलैंड के ही ओलिविर हेलेंडर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने 89.93 मीटर दूर भाला फेंका कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। जबकि नीरज चोपड़ा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।