Net Worth : एक साल में ही इतने करोड़ रुपए कमा लेते हैं धोनी, कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने खुद ही शानदार खेल के दम पर अपनी पहचान बनाई है। आज हम आपको भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 113 मिलियन डॉलर यानी 846 करोड़ रुपए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की मासिक आय और वेतन 4 करोड़ रुपए से अधिक है। यानी वे एक साल में 50 करोड़ रुपए से अधिक अपनी सपत्ति में इजाफा करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी का देहरादून में एक लग्जरी घर है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में खरीदा था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 17.8 करोड़ है। धोनी के पास कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स चार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। आईपीएल के 15वें संस्करण में चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।