Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाई बेटी की झलक, शेयर की ये फोटो

खेल डेस्क। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी है। मदर्स डे के मौके पर इस स्टार अभिनेत्री ने प्रशंसकों के लिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की पहली फोटो शेयर की है।
उन्होंने फोटो के साथ एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि बेटी को पहली बार गले लगाया है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेतत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई।
हालांकि प्रियंका ने अपने पति के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने एक इमोजी से बेटी के चेहरे को ढका हुआ है। जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है उसमें निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा साथ बैठे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की गोद में उनकी बेटी मालती है, जिसे उन्होंने सीने से लगाया हुआ है। बच्ची का चेहरा एक इमोजी से ढका हुआ है। बॉलीवुड की अनेक सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी प्रियंका अपनी बेटी को गले लगा रखा है और हॉलीवुुड अभिनेता निक बड़े प्यार से अपनी बेटी को देख रहे हैं।