Ranji Trophy: यश दुबे और शुभम शर्मा ने मुंबई के लिए खड़ी की परेशानी
Fri, 24 Jun 2022
| 
खेल डेस्क। यश दुबे (नाबाद 101) और शुभम शर्मा (नाबाद 88) की शानदार पारियों के दम पर मध्यप्रदेश ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुंबई के खिलाफ बढ़त लेने की तैयारी कर ली है।
मुंबई के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने तीसरे दिन लंच तक एक विकेट पर 228 रन बनाए लिए हैं। वह अब मुंबई के स्कोर से केवल 146 रन ही पीछे है, जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। यश दुबे और शुभम शर्मा दूसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
यश दुबे ने 235 गेंदों सामना करने हुए अपनी शतकीय पारी में 12 चौके लगाए हैं। जबकि शुभम शर्मा 88 रन की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। इससे पहले मुंबई ने सरफराज खान की 134 रन की पारी के दम पर 374 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से यशस्वी जायसवाल ने भी 78 रन की पारी खेली थी।