स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ संसद में किया गया दुर्व्यवहार घोर निंदनीय: Ashok Gehlot

 | 
ashok gehlot

जयपुर। संसद में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और केन्द्र मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुई नोकझोंक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के साथ संसद में किया गया दुव्र्यवहार घोर निंदनीय है। यह श्रीमती स्मृति ईरानी की अपरिपक्वता एवं अहंकार की निशानी है। श्रीमती सोनिया गांधी यूपीए चेयरपर्सन, पूर्व नेता विपक्ष, 5 बार की सांसद होने के नाते एक वरिष्ठ पार्लियामेंटेरियन हैं। संसद में इतने वरिष्ठ सदस्य से ऐसा दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है।

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी जी ने देश की सेवा,एकता, प्रगति व खुशहाली को अपना सर्वप्रथम कर्तव्य माना है। हर परिस्थिति मे उनका विनम्र स्वभाव व सभी के प्रति सम्मान सर्वविदित है। सदन में भाजपा नेता ने उनके साथ जो अमर्यादित व्यवहार किया वो निंदनीय है।