राज्यसभा सदस्य बन सकते हैं Sourav Ganguly, इस कारण लग रहे हैं कयास
Mon, 9 May 2022
| 
भारत के पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली या उनकी पत्नी डोना गांगुली राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा सकते हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत शुक्रवार को इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर के घर रात्रि भोज किया था।
इसके बाद से कयास लग रहे हैं कि सौरव गांगुली भी राज्य सभा सदस्य बन सकते हैं। आगामी दिनों में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा सदस्यों का चयन किया जाएगा। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट की प्रमुख हस्ती हैं। वहीं, डोना प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना हैं। इससे पहले बंगाल की ओर से रूपा गांगुली और स्वपन दासगुप्ता राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा चुके हैं।