इस कारण Ravindra Jadeja ने छोड़ दी है चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, धोनी ने किया खुलासा

खेल डेस्क। ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। इसी कारण आईपीएल 2022 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आए। आईपीएल 15 में पहली बार टीम की कप्तानी करते हुए धोनी ने चेन्नई को जीत दिलाई।
मैच के बाद धोनी ने रवीन्द्र जडेजा के चेन्नई की कप्तानी छोडऩे के कारण का खुलासा किया है। अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैम्पियन बनवा चुके एमएस धोनी ने खुलासा किया कि कप्तानी का असर रवीन्द्र जडेजा के प्रदर्शन पर हो रहा था। इसी कारण वह अच्छा नहीं कर पा रहे थे।
इसी कारण से ये निर्णय लेना पड़ा, ताकि, रवीन्द्र जडेजा बिना दबाव के अपना सौ प्रतिशत दे सके। उन्होंने इस दौरान बताया कि कप्तान के तौर पर रवीन्द्र जडेजा अपने दिमाग पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे थे। चेन्नई के कप्तान धोनी ने बताया कि एक कप्तान के तौर पर मानसिक मजबूती बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि रवीन्द्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। आईपीएल 2022 में चेन्नई को उनकी कप्तानी में आठ में से केवल दो मैचों में ही जीत मिली थी।