अब ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने Virat Kohli

 | 
virat kohli

इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। क्रिकेट के मैदान पर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब भारत का ये स्टार क्रिकेटर ट्विटर पर भी ‘किंग’ बन गया है। 

virat kohli

खबरों के अनुसार, विराट कोहली के अब ट्विटर पर भी 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। विराट कोहली अब ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले और अर्जेटीना के लियोनेल मेसी दूसरे नंबर पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 

Virat Kohli

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्विटर पर 450 मिलियन और लियोनेल मेसी के 333 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गौरतलब है कि एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने फार्म में वापसी की है। इस टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली ने 276 रन बनाए थे। इसी दौरान उन्होंने टी20 करियर का पहला शतक लगाया है।