Asia Cup: रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला, सामने आया मौसम का ये अपडेट
Sep 11, 2023, 14:59 IST
| 
खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान का एशिया कप में सुपर चार का रविवार को अधूरा छूटा मैच आज खेला जाएगा। रविवार को केवल 24.1 ओवर ही पूरे हो सकते थे। बारिश के ये मैच रिजर्व डे यानी आज खेला जाएगा। प्रशंसकों को आज भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
आज भी कोलंबो का वेदर फॉरकास्ट इतना अच्छा नहीं नजर नहीं आ रहा है। सुबह से बारिश हो रही है और मैदान कवर्स में ही है। हालांकि आप धूप निकलने की संभावना भी है। मौसम विभाग की मानें तो आज एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश में धुल सकता है।
आज यहां पर शाम पांच बजे के आसपास 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मैच अपने नियमित समय दोपहर तीन बजे ही शुरू होना है। आज रविवार से भी ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। यानी आज भी दर्शकों को निराश होना पड़ सकता है।