Asia Cup: वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने हासिल की ये दो बड़ी उपलब्धियां

 | 
Image Credits: espncricinfo

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप के सुपर चार मैच में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई। रोहित शर्मा ने मैच में 53 रन बनाए। इस पारी के दम पर उन्होंने वनडे विकेट में अपने दस हजार रन पूरे किए।

वह भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी बने। इनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और महेन्द्र सिंह धोनी वनडे में दस हजार से अधिक रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा ने इस पारी के दम पर बतौर ओपन आठ हजार रन भी पूरे किए।

वह सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने बतौर ओपनर 160वीं पारी में आठ हजार रन पूरे किए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज थी। अमला ने 173 पारियों में आठ हजार रन पूरे किए थे।