Asia Cup: रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का छक्कों का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। एशिया में सुपर चार का भारत-पाक मैच बारिश के कारण रविवार को पूरा नहीं हो सका है। भारत ने पहले खेलते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए थे। आज यहां से ये मैच दोबारा शुरू होगा। मैच में कप्तान रोहित शर्मा और शुभ्मन गिल ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दी।
रोहित शर्मा ने मैच में 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन बनाए। इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। वह मैच के दौरान श्रीलंका में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के जमाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा के श्रीलंका की धरती पर सर्वाधिक 33 छक्के हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन के नाम दर्ज था। दोनों ने श्रीलंका में 30-30 इंटरनेशनल सिक्स लगाए थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस देश में 29 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाए थे। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने श्रीलंका में 25 छक्के जड़े थे।