Asia Cup: श्रीलंका ने 11वीं बार एशिया कप में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। कुसल मेंडिस (91) और असलंका (49) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने एश्यिा कप के सुपर फोर मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
श्रीलंका को बारिश से प्रभावित मैच में जीत के लिए 42 ओवरों में 252 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उनसे आठ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। श्रीलंका ने 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया है। अब नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
असलंका ने 47 गेंदों पर 49 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आखिरी की दो गेंदों पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरी थी। असलंका ये रन बनाकर मैच के हीरो बनकर कर लौटे। एशिया कप में केवल दूसरी बार अन्तिम गेंद पर परिणाम निकला है। इससे पहले 2018 एशिया कप फाइनल में भारत ने अन्तिम गेंद पर बांग्लादेश को हराया था। रविवार को श्रीलंका फाइनल में भिड़ंत भारत से होगी।