Birthday Special: एक साल में इतनी मोटी रकम कमाते हैं Shubman Gill, पास में है इतने मिलियन डॉलर की संपत्ति

खेल डेस्क। भारत के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 8 सितंबर 1999 को पंजाब में हुआ था। शुभमन गिल ने छोटी सी उम्र में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली है।
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको शुभमन गिल की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, शुभमन गिल की कुल संपत्ति लगभग 4 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 32 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह बड़ी रकम अपने बीसीसीआई वेतन, आईपीएल अनुबंध और अपने निजी व्यवसायों से जमा की है। उनकी वार्षिक आय 1 मिलियन डॉलर है।
उनके पास फिरोजपुर, पंजाब में एक आलीशान घर है। उनके पास इसके अलावा देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां हैं। इस भारतीय क्रिकेटर के पास कुछ महंगी कारें भी हैं। उनके कारों के संग्रह में एसयूवी शामिल हैं। उन्होंने शानदार खेल से अपनी विशेष पहचान बनाई है।