IPL 2023 Playoff scenario: दिल्ली कैपिटल्स ने उठाई सीएसके की चिंता, प्लेऑफ से हो सकती है बाहर..

 | 
cc

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में बुधवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले के बाद प्लेऑफ की रेस और रोमांचक हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन इसने दूसरी टीमों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन से सबसे बड़ा खतरा चेन्नई सुपर किंग्स पर मंडरा रहा है.

c

चेन्नई सुपर किंग्स का सामना 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 15 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। लेकिन सीएसके की प्लेऑफ में जगह अभी पक्की नहीं है। हालांकि, अगर सीएसके दिल्ली के खिलाफ जीत जाती है, तो उनका प्लेऑफ टिकट पक्का माना जा सकता है। लेकिन दिल्ली के खिलाफ हार की स्थिति में सीएसके का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो सकता है। दिल्ली अगर सीएसके को हराने में कामयाब होती है तो लखनऊ सुपरजायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सीधा फायदा होगा। तीनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से खड़ी हैं।

आरसीबी और मुंबई इंडियंस भी रेस में हैं
लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर वह आखिरी मैच जीत जाती है, तो लखनऊ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और उसका प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा। अगर लखनऊ हार भी जाता है तो नेट रन रेट पर सीएसके को टक्कर दे सकता है

cc

आरसीबी और मुंबई इंडियंस 14-14 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से कायम है। आखिरी मैच में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से है। इस मैच को जीतकर आरसीबी को प्ले ऑफ का टिकट मिल सकता है। दूसरी ओर, ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मुंबई जीतती है तो उसका प्लेऑफ में खेलना तय है।

PC Social media