Akshaya Tritiya 2026: जाने कब हैं अक्षय तृतीया, बनने जा रहे इस बार ये खास योग

इंटरनेट डेस्क। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। हिंदू गं्रथों के अनुसार यह ऐसा दिन होता जिसमें अबूझ मुहूर्त होते हैं और इस दिन आप कुछ भी शुभ काम कर सकते है। इस बार अक्षय तृतीया के दिन 6 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, इन योगों की वजह से इस बार की अक्षय तृतीया अत्यंत पुण्य फलदायी और प्रभावशाली मानी जा रही है। 

अक्षय तृतीया तिथि
पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के लिए वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल को 10.49 एएम से लेकर 20 अप्रैल को 7.49 एएम तक है। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है, लेकिन अक्षय तृतीया की तिथि 20 अप्रैल को सुबह 7.49 बजे तक है। ऐसे में शुभ योगों की गणना 20 अप्रैल को सुबह 7.49 बजे तक के हैं।

अक्षय तृतीया पर बनने वाले 6 शुभ योग
19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 6 शुभ योग बन रहे हैं। इसमें आयुष्मान् योग, सौभाग्य योग, गजकेसरी योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, मालव्य राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग शामिल हैं।

अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त का मतलब
अक्षय तृतीया को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अबूझ मुहूर्त का अर्थ यह है कि आपको कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती है। अक्षय तृतीया को पूरे समय स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है। पूरे दिन में आप कभी भी कोई काम कर सकते हैं।

pc- jagran