Assam Elections 2026: राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कांग्रेस के गलत शासन के कारण असम में रही उग्रवाद, गरीबी और अशांति की चर्चा

इंटरनेट डेस्क। असम होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोला और पार्टी पर असम को नज़रअंदाज़ करने और राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। तेजपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने एनडीए उम्मीदवार और असम गण परिषद के नेता पृथ्वीराज राभा के लिए वोट मांगे।

क्यों बोले राजनाथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्री ने कहा, असम की धरती संस्कृति और प्रकृति दोनों में समृद्ध है। यह साहस और महानायक लचित बोरफुकन की धरती है। असम के बहादुरों ने देश के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया है। आपका जज़्बा देखकर, मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी ताकत यहां एनडीए की सरकार बनने से नहीं रोक सकती।

साधा कांग्रेस पर निशाना
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने असम की संस्कृति और पहचान को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि असम की संस्कृति और पहचान सुरक्षित रहनी चाहिए और इसीलिए हिमंत के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यहां काम कर रही है। असम ने अब भारत में एक अलग पहचान बना ली है। कांग्रेस ने हमेशा असम को नज़रअंदाज़ किया है। यहां उसके साथ सौतेला व्यवहार हुआ। कांग्रेस के गलत शासन के कारण, यहां चर्चा उग्रवाद, गरीबी और अशांति के इर्द-गिर्द घूमती रही।

pc- ddnews.gov.in