Crime News: बेंगलुरु में दिल दहलाने वाली घटना, गुपचुप शादी, फिर जहर पीने पर समझौता, फिर भी नहीं मरी युवती तो कर दिया....

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। जी हां यहां 22 साल की युवती भवानी की संदिग्ध मौत हो गई। इस मामले में उसके प्रेमी चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने एक साल पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और इसका राज भवानी की इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खुला। मृतक भवानी तुलसी नगर में रहती थी और मूल रूप से बेंगलुरु दक्षिण जिले के मगदी की रहने वाली थी और एक मोबाइल फोन की दुकान पर बिलिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं। आरोपी चंद्रशेखर एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर है।

ऐसे खुला राज
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह भवानी की मौसी ने उसकी मां को फोन करके बताया कि भवानी ने एक लड़के के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है। फोटो के बारे में पूछने के लिए उसके पिता उसे फोन किया। कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया और उनसे उसे देखने के लिए कहा। मकान मालिक ने श्रीनिवास को बताया कि घर के अंदर कोई मौजूद लग रहा था। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने भवानी को मृत पाया, जबकि चंद्रशेखर बेहोश था।

गुपचुप कर ली थी शादी
जांच में पता चला कि चंद्रशेखर और भवानी ने एक साल पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और वे किसी को बताए बिना साथ रह रहे थे। हाल ही में भवानी को पता चला कि चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा था और उनका छह साल का एक बच्चा भी है। इस बात का पता चलने पर दुखी होकर उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई थी। उसके माता-पिता ने उसके लिए एक दूल्हा भी ढूंढ लिया था और उसकी सगाई की तैयारियां चल रही थीं। जब चंद्रशेखर को इस बारे में पता लगा तो उसके घर आया और उसकी उससे बहस हुई। उसने कथित तौर पर उससे कहा, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। या तो हम साथ जिएंगे या साथ मरेंगे। इसके बाद दोनों ने साथ मरने के लिए जहर पिया था और जब भवानी की जान नहीं गई तो चंद्रशेखर ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

pc- jagran