FIFA World Cup 2026: चार बार की चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर, हुआ बड़ा उल्टफेर
- byShiv
- 30 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप में एक बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। जी हां इस बार कुछ ऐसा हुआ हैं की छोटे टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 अभियान राउंड ऑफ 32 में समाप्त हो गया। 120 मिनट तक 1-1 की बराबरी के बाद पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर फाइनल यानी अंतिम-16 में जगह बना ली।
जर्मनी की टीम चार बार की चैंपियन रह चुकी है। उसने 1954, 1974, 1990 और 2014 में खिताब जीता था। लेकिन अब ये हालात हैं की टीम पराग्वे से हार गई और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
गुस्तावो अल्फारो की टीम ने पूरे मैच में शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन किया और जर्मनी के आक्रामक खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जर्मनी के कोच जूलियन नागेल्समान ने पेनल्टी से बचने के लिए अपने सभी आक्रामक खिलाड़ियों को मैदान पर उतार दिया। लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।
pc- amar ujala






