Health tips: गुड़ और चना खाने का जान लेंगे फायदा तो आज से ही कर देंगे शुरूआत
- byShiv
- 20 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार देखा होगा की लोग गुड़ और चना खाते रहते है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की इसको खाने से कितने फायदे मिलते है। वैसे इन दोनों को पोषण का खजाना माना जाता है। गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जबकि चना फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर होता है। तो जानते हैं इनको खाने से होने वाले फायदे के बारे में।
डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए
गुड़ और चना फाइबर से भरपूर होते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। यह कब्ज,अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।
इम्युनिटी के लिए
गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और चने में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे सर्दी, जुकाम और इन्फेक्शन होने का डर कम होता है।
वजन नियंत्रित रहता हैं
गुड़ और चना का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा रखता हैं और भूख कम लगती हैं, जिससे वजन कम होता है।
pc- patrika