Israel: ट्रंप वह सब कुछ नहीं करते जो मैं चाहता हूं और न ही मैं वो सब कुछ करता हूं जो वो चाहते हैं- नेतन्याहू

इंटरनेट डेस्क। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता हमेशा एक-दूसरे की हर बात को पूरी तरह नहीं स्वीकार करते, क्योंकि वो स्वतंत्र देशों के नेता हैं।

इंटरनेशनल पॉलिसी सब्मिटी में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप वह सब कुछ नहीं करते जो मैं चाहता हूं और न ही मैं वो सब कुछ करता हूं जो वो चाहते हैं। हम आजाद और गर्व करने वाले देशों के नेता हैं, कभी-कभी हमारी राय एक-दूसरे से अलग होती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इजरायली पीएम का ये बयान हालिया घटनाओं के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इजरायल हमास, हिज्बुल्लाह और ईरान समर्थित समूहों के साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

pc- aaj tak,cfr.org, trtworld.com