Health Tips: बच्चों को कब से और कितनी मात्रा में खिलना चाहिए घी, जान ले इसके फायदे भी
- byShiv
- 18 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। घी एक ऐसी चीज हैं जो आपके पकवान का स्वाद बदल देता हैं, साथ ही साथ इसके बारे में कहा जाता हैं की घी का सेवन करने से शरीर में ताकत आती है। वैसे तो घी का सेवन स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन चपाती पर लगाकर और दाल में डालकर किया जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को घी खिलाना बेहद जरूरी है। लेकिन कई लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि बच्चों को घी खिलाना चाहिए या नहीं और इसके क्या फायदे है।
जाने बच्चों के लिए क्यों जरूरी है घी?
घी के सेवन से बच्चों का वजन बढ़ता हैं
इसके साथ ही बच्चों में मल त्याग को आसान बनाता है।
पाचन तंत्र के लिए घी बेहद जरूरी है।
गुड फैट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
बच्चों के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है।
घी विटामिन ए, डी, के, ई का बेहतरीन सोर्स है।
घी कब और कितना दें?
बच्चों को घी 6 महीने के बाद दें। 6 महीने से 12 महीने के बच्चों को पूरे दिन में 1 चम्मच घी दें। वहीं 1 से 3 साल के बच्चे को दिन में 5-10 एमएल घी दे सकते हैं। बच्चों को सीधे घी नहीं दें। इसे दाल, खिचड़ी में मिलाकर दें।
pc- abp news






