IPL 2026: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, यह काम करने वाले बने पहले भारतीय

इंटरनेट डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी टीम के लिए इतिहास रच दिया है। उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक ने ये कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में किया। शर्मा इस मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इस दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। हालांकि, अभिषेक ने अपने बल्ले से खास रिकॉर्ड बनाया, जो हैदराबाद के लिए कोई भी भारतीय अब तक नहीं कर सका है। वे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एसआरएच के लिए 100 छक्के पूरे किए हैं।

अभिषेक शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ 48 रनों की पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने अब तक हैदराबाद के लिए 101 सिक्सेस लगाए हैं। वे 2016 की विजेता टीम के लिए आईपीएल के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका था।

pc- espncricinfo.com