IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने फेंकी एक ओवर में 11 गेंद, दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकार्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम बीते दिन आईपीएल की एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट से जुड़ गया। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए इस पेसर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर को पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकी। इसी के साथ अर्शदीप आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अर्शदीप इस लीग इतिहास के छठे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकी, अर्शदीप से पहले 5 अन्य गेंदबाज ऐसा कर चुके है। अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस की पारी के 20वें ओवर में कुल 11 बॉल फेंकी। 

अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज (साल 2023), तुषार देशपांडे (साल 2023), शार्दुल ठाकुर (साल 2025), संदीप शर्मा (साल 2025) और हार्दिक पंड्या (साल 2025) एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं। मुकाबले की बात करें, तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 5 गेंदें रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

pc- aaj tak