IPL 2026: अभिषेक शर्मा पर चला बीसीसीआई का डंडा, इस मामले में लगा दिया मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना
- byShiv
- 03 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रन की जीत हासिल की और इस सीजन में जीत से अपना खाता खोल लिया। केकेआर पर मिली जीत के बाद हैदराबाद की टीम के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा विवादों में घिर गए हैं। उन पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। अभिषेक को आईपीएल 2026 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया गया।
जानकारी के अनुसार उन पर मैच के दौरान अश्लील शब्द बोलने के लिए बीसीसीआई ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खात में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। हालांकि, उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
दरअसल, केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच के जरिये अभिषेक शर्मा अपनी लय में लौटे। उन्होंने 21 गेंद पर 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। उनकी इस अहम पारी ने टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, मैच के बाद उन्हें उनके व्यवहार ने मुश्किल में डाल दिया। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने आईपीएल कोर्ड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।
pc- insidesport.in






