इंटरनेट डेस्क। आरसीबी के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा खेल दिखाया की आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने केवल 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगए। अपनी तूफानी पारी के दौरान वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वैभव आईपीएल के इतिहास में पहले 11 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने अपने आईपीएल करियर में 11 पारियों के बाद कुल 42 छक्के अबतक लगा चुके हैं जो किसी भी बल्लेबाज से काफी ज्यादा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर जेक फ्रेज़र-मैकगर्क हैं जिन्होंने 11 पारियों के बाद केवल 30 छक्के लगाए थे।
11 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज़्यादा छक्के
42- वैभव सूर्यवंशी
30- जेक फ्रेज़र-मैकगर्क
26- शॉन मार्श
24- नीतीश राणा
23- क्रिस लिन
23- ग्लेन मैक्सवेल
PC- espncricinfo.com






