Iran-US: ईरानीे विदेश मंत्री और संसद अध्यक्ष की हत्या की साजिश कर रहा था इजरायल, अमेरिका ने ही किया आगाह

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका को आशंका थी कि इजरायल युद्धविराम वार्ता के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की हत्या की कोशिश कर सकता है। इसी डर से अमेरिका ने खाड़ी के कुछ देशों के जरिए तेहरान को इस संभावित खतरे के बारे में आगाह कराया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम और शांति वार्ता शुरू हुई, तब अमेरिका को चिंता थी कि अगर इजरायल ने इन दोनों नेताओं को निशाना बनाया, तो बातचीत पूरी तरह पटरी से उतर सकती है और युद्ध फिर भड़क सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध की शुरुआत में इजरायल की रणनीति ईरान के शीर्ष नेतृत्व को खत्म करने की थी। इसी दौरान ईरान के कई बड़े नेताओं की हवाई हमलों में मौत भी हुई। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास अराघची और गालिबाफ मार्च से ही इजरायल की संभावित टारगेट लिस्ट में थे। हालांकि अप्रैल में युद्धविराम वार्ता शुरू होने के बाद अमेरिका के दबाव पर उनके नाम इस सूची से हटा दिए गए।

pc- ndtv india