Jokes: संता :- अरे, ये तेरे हाथ-पैर कैसे टूट गए ? बंता :- कुछ नहीं यार, वह पड़ोस में जो चायनीज रहता है उसकी बीवी मर गई, पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी, संता :– तो उस से क्या? पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 24 Jul, 2025

Joke 1:
संता :- यार शादी के जोड़े कौन बनाता है ?
बंता :– भगवान बनाता है ?
संता :– ओ तेरी की, मै तो दर्जी को दे आया।
Joke 2:
संता :– ओये लो पाजी मिठाई खाओ !
बंता :– किस खुशी में ?
संता :– अरे मेरा बेटा फ़र्स्ट क्लास में आया है!
बंता :– अच्छा किसमे ?
संता :– राजधानी एक्सप्रेस में !

Joke 3:
भिखारी :– बेटा कुछ दे दे
संता :– दे दूँगा तो मुझे क्या मिलेगा।
भिखारी :– बेटा तुझे स्वर्ग मिलेगा।
संता :– तो चलो मैं तुम्हें दिल्ली देता हूँ।
भिखारी :– अबे दिल्ली क्या तेरी है जो मुझे दे रहा है।
संता – तो स्वर्ग तेरे बाप का है जो स्वर्ग में प्लॉट काट रहा है।
Joke 4:
संता :- अरे, ये तेरे हाथ-पैर कैसे टूट गए ?
बंता :- कुछ नहीं यार, वह पड़ोस में जो चायनीज रहता है
उसकी बीवी मर गई।
पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी।
संता :– तो ?
बंता– तो क्या, वह रो रहा था तो मैंने कहा –
भाई दुखी मत हो। बीवी एक साल तो रही,
वरऩा चाइना का माल इतना कहाँ चलता है।

Joke 5:
संता ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला…
संता अमरुद वाले से :- इसमें तो कीड़ा है !
अमरुद वाला :- ये किस्मत की बात है,
क्या पता अगली बार मोटरसाइकिल निकल जाए।
संता :- 2 किलो और दे दो।