Petro-Diesel Price: राजस्थान सहित आज देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम, हुआ हैं बड़ा....
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 16 जून की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में 4 बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे लोगों पर महंगाई का भार भी बढ़ गया है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
देश के बड़े शहरों में 16 जून को पेट्रोल की कीमतें
- दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर
- मुंबई: ₹111.21 प्रति लीटर
- कोलकाता: ₹113.51 प्रति लीटर
- चेन्नई: ₹108.01 प्रति लीटर
- बेंगलुरु: ₹110.89 प्रति लीटर
हैदराबाद: ₹115.73 प्रति लीटर
- देश के बड़े शहरों में 16 जून को डीजल के दाम
- दिल्ली: ₹95.20 प्रति लीटर
- मुंबई: ₹97.83 प्रति लीटर
- कोलकाता: ₹99.82 प्रति लीटर
- चेन्नई: ₹99.66 प्रति लीटर
- बेंगलुरु: ₹98.80 प्रति लीटर
- हैदराबाद: ₹103.82 प्रति लीटर
pc-zee news






