Rajasthan: विधायक रवींद्र सिंह भाटी के खिलाफ छोटू सिंह रावणा ने कराई एफआईआर, CBI और CID करेगी मामले की...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर की शिव विधानसभा से विधायक रवींद्र सिंह भाटी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। विधायक रवींद्र सिंह भाटी और प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा का सोशल मीडिया विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच छोटू सिंह द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विधायक रवींद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है, जिसकी जांच सीबीआई और सीआईडी करेगी। रावणा का आरोप है कि विधायक रवींद्र सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक कमेंट के कारण यह विवाद इतना बढ़ गया कि शिव विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने भाटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा ने कॉमेंट करते हुए कहा कि आप ‘रील स्टार होते तो आपके यहाँ कई नेता आ जाते’ बस यही से पूरा विवाद शुरू हुआ। छोटू सिंह का आरोप है कि इस कॉमेंट के बाद रात को 11 बजे उन्हें विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी।

pc- patrika news