Rajasthan: उपमुख्यमंत्री का आदेश, सरकारी स्कूलों में शिफ्ट होंगे जर्जर आंगनबाड़ी स्कूल भवन

इंटरनेट डेस्क। प्रदेश में कई स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी जर्जर भवनों में चल रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैं, जानकारी के अनुसार राजस्थान में जर्जर व किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों को पास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी शाला दर्पण पोर्टल पर मैपिंग की जाएगी।

साथ ही ऐसे केन्द्रों को भी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा, जो एक कमरे में चल रहे हो या मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियों को बढ़ावा देने और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मिले, इसके लिए उन्हें पास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद की जा रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसे लेकर मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए है। दीया कुमारी ने कहा कि शिक्षा विभाग के साथ बेहतर समन्वय कर शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियों का सघनता से संचालन किया जाए। 

pc- thequint.com