Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान, पार्टी से कभी खुद से कोई पद नहीं मांगूंगा
- byShiv
- 24 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। उनके इस बयान को भविष्य की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि अब मेरा यह फर्ज बनता है कि मैं अपने लिए किसी पद की मांग न करूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, चाहे वह जोधपुर की हो, जालौर की हो, पूरे राजस्थान की हो, या दिल्ली में संगठन के किसी पद की हो, मैं उसे सहर्ष स्वीकार करूंगा, लेकिन पार्टी से कभी खुद से कोई पद नहीं मांगूंगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आगे कहा, जब मुझे पार्टी से बिना मांगे सब कुछ मिला है, मैं इंदिरा गांधी के समय ही केंद्रीय मंत्री बन गया था तो फिर अब मैं किसी पद की लालसा क्यों रखूं? फिलहाल उन्होंने कहा है कि वे किसी भी पद की लालसा नहीं रखते, न ही पार्टी से किसी पद की मांग करेंगे।

अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और आज फिर दोहराता हूं कि मैं थांसू दूर नहीं (मैं आपसे दूर नहीं हूं) अब मैं चाहे लंदन जाऊं, दिल्ली जाऊं, जयपुर रहूं, जोधपुर जाऊं या जालौर जाऊं, मैं राजस्थान की जनता से कभी दूर नहीं हो सकता।
pc- ndtv raj,inc,facebook






