Rajasthan: गहलोत के बयान से भाजपा में हलचल, सीएम भजनलाल की कुर्सी को लेकर कह दिया कुछ ऐसा की....
- byShiv
- 01 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की सियासत में कुछ दिनों से हलचल हैं और उसके पीछे का कारण पूर्व सीएम अशोक गहलोत हैं, जी हां उन्होंने हाल ही में कहा था की सीएम भजनलाल को बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पद को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि भाजपा में ही उन्हें हटाने की साजिश चल रही है।

क्या कहा गहलोत ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत का कहना है कि भाजपा का आंतरिक टकराव अब सतह पर आ गया है और कुछ नेता खुद मुख्यमंत्री पद के दावेदार बन बैठे हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में चल रहा है।

देवनानी का लिया नाम
उन्होंने कहा, भाजपा में क्या चल रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा। भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, ये खुद उनकी पार्टी भी नहीं जानती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री को हटाने की पूरी साजिश रच ली है, लेकिन शर्मा इसका अंदाजा नहीं लगा पा रहे। गहलोत ने अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आरएसएस का कट्टर कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार किया जा रहा है।
pc- amar ujala, mttv india,india today