Viral Video: ओ हो, दीदी ने बोगी को ही बना दिया कचरा डिपो...कुल्ला करना ही रह गया बाकी...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज कल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में आपको कई चीजें देखने को मिल जाती है। अब एक वीडियो ऐसा सामने आ रहा हैं जिसमें एक महिला ट्रेन की सीट पर बैठकर हाथ धोती नजर आ रही है और पानी सीधे सीट व फर्श पर गिरता दिखाई देता है। इतना ही नहीं, सीट के नीचे काफी मात्रा में कचरा भी बिखरा हुआ नजर आता है। दावा किया जा रहा है कि यह कचरा भी महिला और उसके साथ यात्रा कर रहे लोगों ने ही फैलाया है। हालांकि राजस्थान खबरें इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

गंदगी फैलाती दिखी महिला
वायरल वीडियो में महिला आराम से सीट पर बैठी दिखाई देती है। उसके सामने पानी की बोतल, खाने का सामान और सीट के नीचे फैला कचरा साफ नजर आता है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कई लोग इसे सार्वजनिक संपत्ति के प्रति लापरवाही का उदाहरण बता रहे हैं।

उठे सवाल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर ट्रेनों में साफ-सफाई और यात्रियों की जिम्मेदारी को लेकर बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि रेलवे लाख सफाई करवा ले, लेकिन अगर यात्री खुद जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो स्वच्छता बनाए रखना मुश्किल होगा।

pc- abp news