Rajasthan: आज से प्रदेश में देशी-अंग्रेजी शराब के बढ़े दाम, चुकानी होगी अब इतनी कीमत
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज से देश में नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका हैं और आज से कई नियमों में बदलाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही नए वित्त वर्ष का फर्क राजस्थान में दिखाई दे रहा हैं और वो भी शराब के शौकीन लोगों पर। जी हां नए वित्तीय वर्ष यानी 01 अप्रैल से शराब और बियर की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने जा रही है।
आबकारी विभाग ने एक्साइज ड्यूटी और एक्स डिस्टिलरी प्राइस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। जिसका सीधा असर अब उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। हालांकि, आबकारी विभाग की तरफ से अभी तक आधिकारिक रेट लिस्ट जारी नहीं की गई है।
इस बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा असर देसी शराब पर पड़ने वाला है। इसमें करीब 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक, 900 रुपये तक की देसी शराब पर 80 से 85 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। वहीं, राजस्थान में बनने वाली शराब पर की कीमतों पर भी 8 फीसदी की वृद्धि होगी। इसके अलावा विदेशी ब्रांड्स या अंग्रेजी शराब के दाम में अपेक्षाकृत कम यानी करीब 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
pc- haribhoomi.com






