Travel Tips: इन महलों को देखना चाहता हैं हर कोई, अगर आपको मिल रहा हैं मौका तो जरूर जाएं एक बार

इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर एतिहासिक जगहों पर घूमने का शोक हैं या फिर आप भी राजशाही ठाठ बाठ को देखना पसंद करते है तो आपको राजस्थान की यात्रा करनी चाहिए। आपको यहां उस समय के महल देखने को मिलेंगे जो अपने आप में इतिहास है। आज आपको बता रहे है उनके बारे में। ऐसे में आप चाहे तो इन जगहों पर जा सकते है।

रामबाग पैलेस 
इस महल में 30 वर्षों से अधिक समय तक शाही परिवार रहा। यह जयपुर में है और इसे भारत के सबसे शानदार महलों के रूप में जाना जाता है। आज यह भारत का एक शानदार महल होटल में बदल चुका है। 

लेक पैलेस
इसके साथ ही आप लेक पैलेस भी देख सकते है। यह उदयपुर में है। इसका निर्माण मेवाड़ राजवंश के महाराणा जगत सिंह द्वितीय ने करवाया था। पिछोला झील पर बना यह राजस्थान के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है।

pc- zee news