Travel Tips: 2 दिन में घूम सकते हैं आप भी इन खूबसूरत जगहों पर, आज ही करले जाने का प्लॉन

इंटरनेट डेस्क। जून महीना चल रहा हैं और मानसून की शुरूआत हो चुकी हैं, जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आप भी जा सकते है। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप वीकेंड पर सिर्फ 2 दिन की छुट्टी लेकर भी घूम सकते है।

कसौली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपनी हरियाली और शांति के लिए मशहूर है। आप यहां हेरिटेज मार्केट में टहल सकते हैं, गिल्बर्ट ट्रेल पर ट्रेकिंग कर सकते हैं और सनसेट पॉइंट से पहाड़ों के पीछे ढलते सूरज नजारा देख सकते हैं।

नैनीताल, उत्तराखंड
कम बजट वाली ट्रिप के लिए नैनीताल हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। जून के महीने में यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। नैनी झील में बोटिंग करना, केबल कार की सवारी करना और माल रोड पर सस्ती शॉपिंग व स्ट्रीट फूड का मजा लेना आपके बजट में आसानी से फिट हो जाएगा।

pc- demo.alayastays.com