Weather Update: राजस्थान में आज 15 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, लोगों को गर्मी से राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में तापमान भले ही कम हो लेकिन बदलते मौसम के बीच अभी भी सूरज की तपीश उतनी ही बरकरार है। लोगों को शाम के पांच बजे भी धूप के कारण पसीने आ जाते है। हालांकि प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार शाम को मौसम बदल जाता है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक आंधी, मेघगर्जन और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो इस समय पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते गुजरने वाली मौसमी ट्रफ सक्रिय बनी हुई है। इसके अलावा दक्षिण पंजाब, दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से राजस्थान में बारिश और का दौर जारी है।

आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। विभाग ने 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी जिलों में भी राहत का दौर जारी रह सकता है। इससे किसानों और आम लोगों दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में रेत का विशाल बवंडर देखने को मिला, जबकि सीकर में धूल का घना गुबार छा गया। कोटपूतली-बहरोड़ इलाके में पहले तेज बवंडर उठा और उसके बाद बारिश ने दस्तक दी।

pc- aaj tak