Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश, इन लोगों को खिलाफ होगी कार्रवाई

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना हैं की कोई भी उर्वरक  की कालाबाजारी व अवैध भंडारण करता हैं तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  ने रविवार को सीएम निवास पर आयोजित बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

बैठक में भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इनके संतुलित उपयोग के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारित किया जाए, जिससे किसान की उर्वरक आवश्यकता की तथ्यात्मक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कालाबाजारी व अवैध भंडारण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

खबरों की माने तो मुख्यमंत्री ने बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे कृषकों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। साथ ही, उर्वरकों के संयमित उपयोग से उत्तम पैदावार लेने की जानकारी भी दे सकें।

pc- firstindianews.com