India-France: मोदी और मैंक्रो के बीच बातचीत, द्विपक्षीय व्यापार पांच सालों में दोगुना करने का रखा लक्ष्य

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रो के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति और यूक्रेन के हालात सहित वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की गई। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर दोनों नेताओं ने अपने कंसर्न साझा किए। पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति के तहत फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने कैंपस स्थापित करने का निमंत्रण भी दिया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में हो रहे उत्कृष्ट सहयोग पर संतोष जताया। साथ ही रक्षा प्लेटफॉर्म और उन्नत तकनीकों के संयुक्त डिजाइन, संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन को बढ़ावा देते हुए इस सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। 

खबरों के अनुसार भारत और फ्रांस के बीच लगातार बढ़ रहे द्विपक्षीय व्यापार पर संतोष जताते हुए अगले पांच सालों में इसे दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल मैकेनिज्म स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द लागू करने का आह्वान किया।

pc- dd news