AI Summit 2026: पीएम मोदी ने कहा, 2047 तक भारत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन एआइ सुपरपावर में शामिल करना लक्ष्य

इंटरनेट डेस्क। भारत में आयोजित हो रही एआई इंपैक्ट समिट 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन एआइ सुपरपावर में शामिल करना लक्ष्य है। खबरों की माने तो उन्होंने तकनीक को “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि एआई का उद्देश्य मानव क्षमताओं को बढ़ाना होना चाहिए, न कि उन्हें प्रतिस्थापित करना।

क्या बोले मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो युवाओं में एआई के कारण नौकरियां जाने की आशंका पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डर का सबसे बड़ा समाधान तैयारी और कौशल विकास है। सरकार एआई युग के अनुरूप स्किलिंग और री-स्किलिंग कार्यक्रमों पर जोर दे रही है और इसे भविष्य नहीं, वर्तमान की जरूरत मानकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और प्रशासन में एआई आधारित समाधान ग्रामीण-शहरी खाई को कम कर रहे हैं। आधार और यूपीआइ जैसे डिजिटल ढांचे पर एआइ की परत चढ़ाकर जनसेवाओं को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार डेटा सुरक्षा, डीपफेक रोकथाम और कौशल विकास पर समानांतर जोर दे रही है।

डिजिटल बदलाव लाएगा रोजगार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि एआइ एक फोर्स मल्टीप्लायर है, जो संभावनाओं की सीमाओं को और आगे ले जाने में मदद करेगा। इससे डाक्टर, वकील और शिक्षक भी पहले के मुकाबले कहीं बड़ी आबादी तक पहुंचेंगे और उनकी मदद कर पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास में हमने देखा है कि टेक्नोलाजी के कारण काम खत्म नहीं होता। उसका स्वभाव या प्रकृति बदलती है। नई तरह की नौकरियां बनती हैं। कुछ नौकरियों को नए सिरे से तय किया जा सकता है। यह डिजिटल बदलाव, भारत की आर्थिकी में नई तकनीकी रोजगार भी लेकर आएगा।

pc- dd news