Congress: पाक की हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी पर थरूर का बड़ा बयान, भारत नजरअंदाज नहीं कर सकता

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक बड़ा बयान सामने आया है। खबरों की माने तो थरूर ने कहा कि पाकिस्तान की बदलती मिलिट्री स्ट्रैटेजी, खासकर हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी और एसिमेट्रिक डेटरेंस पर उसके फोकस को भारत नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। इंडिया टुडे के साथ एक खास इंटरव्यू में, शशि थरूर ने जनरल आसिम मुनीर के बढ़ते प्रभाव और पाकिस्तान में बढ़ते भारत विरोधी कट्टरपंथ पर बात की। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों की बौछार के बाद, अब हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं।

आगे क्या बोले थरूर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान की अंदरूनी स्थिति पर ज़ोर देते हुए, शशि थरूर ने देश को बहुत समस्याग्रस्त बताया, जहां नाममात्र की सरकार है, जिस पर ज़्यादातर सेना का दबदबा है, उन्होंने आर्थिक कमज़ोरी और विदेशी मदद पर निर्भरता को ऐसे कारक बताया, जो सैन्य दुस्साहस को बढ़ावा दे सकते हैं। थरूर ने कहा, पाकिस्तान कई लेवल पर बहुत समस्याग्रस्त देश है। यह नाममात्र की नागरिक सरकार है, जिसे सेना ने बनाया है और जिस पर सेना का दबदबा है।

आर्थिक कमजारी पर दिया जोर
खबरों की माने तो कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की आर्थिक कमज़ोरी पर भी ज़ोर दिया। थरूर ने कहा, यह आर्थिक रूप से कमज़ोर है, इसे कई अंतरराष्ट्रीय और पश्चिमी डोनर्स से बहुत सारा पैसा मिला है, और इससे इसे कुछ समय के लिए सहारा मिल सकता है, लेकिन आर्थिक कमज़ोरी अक्सर मिलिट्री एडवेंचर की ओर ले जाती है। थरूर ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ 2.7 फीसदी है, जबकि भारत की ग्रोथ करीब 7 फीसदी या उससे ज़्यादा है। उन्होंने उन सेक्टर्स में पाकिस्तान के बढ़ते कदमों पर भी ज़ोर दिया, जहां भारत की मज़बूत मौजूदगी है।

pc- ndtv india