Govinda-Sunita: सुनीता आहूजा ने कहा मुझे गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए...लेकिन अब...

इंटरनेट डेस्क। हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर से कुछ ऐसा बोला हैं जो गोविंदा को बुरा लग सकता है। गोविंदा संग शादी से लेकर उनके कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और निजी जिंदगी पर सुनीता आहूजा अकसर खूब बयान देती रही हैं। 

सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता पिछले कुछ साल से बहुत ही उथल-पुथल से गुजर रहा है। कभी उनके तलाक की खबरें आती हैं, तो कभी उन्हें अफवाह करार दिया जाता है। कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात करती हैं। अब सुनीता आहूजा ने हाल ही एक इंटरव्यू में गोविंदा को अच्छा पति नहीं बताया।

खबरों की माने तो सुनीता आहूजा ने अभिषेक व्यास के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के बारे में कहा, बेटा बहुत अच्छा है, भाई बहुत अच्छा है, लेकिन एक पति के रूप में जो मुझे चाहिए... जैसा मुझे ना थोड़ा शौक है पार्टी करने को, बाहर डिनर के लिए जाओ, हॉलिडे के लिए जाओ, लेकिन उसका जिंदगी सिवाए अपने परिवार के सेवा में, उस आदमी ने कभी मेवा ही नहीं खाया। वो 60 साल का हो गया, वो अपने लिए जिया ही नहीं आज तक। वो मुझे दुख होता है। सुनीता ने आगे कहा, आप जब इतने बड़े सुपरस्टार हो, आपने क्या जिंदगी देखी? कुछ नहीं देखा। मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए।

pc- news18