Harem Secret: इस राजा के हरम में थी 365 रानिया, लालटेन बुझने से तय करते थे किस रानी के साथ बनाने हैं संबंध, कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए खा जाते थे इस जानवर का सिर

इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार इतिहास पढ़ा होगा और इतिहास में कई कहानियां भी पढ़ी होगी। ऐसा ही एक इतिहास हैं पटियाला के सातवें महाराज भूपिंदर सिंह का जो अपने समय के शक्तिशाली शासकों में गिने जाते थे। लंबी चौड़ी कद काठी के भूपिंदर सिंह अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। जानकारी के अनुसार उनके हरम की चर्चा विदेशों में भी होती थी। 

बनाते थे अलग अलग रानियों से संबंध
कहा जाता हैं की साल के 365 दिन वो अलग-अलग रानियों से संबंध बनाते थे। किस दिन कौन सी रानी के साथ सोना है, इसके लिए उन्होंने एक तरीका निकाल रखा था। इसमें हर रानी के नाम का लालटेन जलाया जाता था, जो लालटेन पहले बुझता था उस रात उस रानी के साथ संबंध बनाते थे।

रानियों के शरीर में कराते थे बदलाव
जानकारी के अनुसार महाराज भूपिंदर सिंह के 88 बच्चें थे। उनकी जीवनशैली का कई किताबों में जिक्र है। डोमीनिक लापियर और लैरी कॉलिन्स की किताब ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में लिखा है कि चाय पीते हुए वो दो मुर्गे खा जाते थे। दिन में करीब 10 किलो भोजन करते थे। हरम की महिलाओं के शरीर में अपने मन से बदलाव करते थे। इसके लिए उन्होंने फ्रांसीसी, अंग्रेज और हिंदुस्तानी पालास्टिक सर्जनों को महल में रख रखा था। भूपिंदर सिंह कामवासना में लिप्त रहते थे। शारीरिक रूप से हष्ट-पुष्ट होने के बाद भी वो कामोत्तेजक औषधियों का प्रयोग करते थे। कहा जाता है कि कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए वो गौरेया का सिर काटकर खा जाते थे।

pc- newspuran.com

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From [in khabar.com]