Health: ये है शरीर का सबसे गर्म अंग, जिसका तापमान कड़कड़ाती सर्दी में भी रहता है 37 डिग्री

PC: News18 Hindi

अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इस से बचने के लिए हम सभी गर्म कपड़े पहनते हैं। तापमान कम होने पर  हाथ पैर बेहद जल्दी ठंडे हो जाते हैं लेकिन कुछ अंग गर्म ही रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर का सबसे गर्म और सबसे ठंडा अंग कौनसा है? हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार हमारा  शरीर अपने कोर टेंपरेचर को मेंटेन करता है और इस प्रोसेस को थर्मोरेगुलेशन कहा जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूमन बॉडी के इंटरनल ऑर्गन्स जैसे- ब्रेन, लंग्स, हार्ट और लिवर सबसे गर्म अंग है। इन शरीर के ऑर्गन्स का टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच माना जाता है। इस टेंपरेचर को शरीर का कोर टेंपरेचर कहा जाता है। शरीर के सभी इंटरनल ऑर्गन्स का तापमान इसी के आस पास होता है। अगर इस टेंपरेचर में ज्यादा उतार-चढ़ाव आ जाए, तो तबियत भी खराब हो सकती है।

सबसे ठंडे अंगों के बारे में बता दें कि आर्मपिट का टेंपरेचर इंटरनल ऑर्गन्स के मुकाबले थोड़ा कम होता है। आर्मपिट का टेंपरेचर सामान्य तौर पर 35.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस अंग के ठंडे रहने का कारण ये है कि यहाँ सबसे ज्यादा पसीना आता है और इसी कारण यहाँ का टेम्प्रेचर कम होता है / बाहरी स्किन का तापमान भी सर्दियों में कम हो जाता है और कई बार यह तापमान 30-32 डिग्री के आसपास आ जाता है।

डॉक्टर्स के मुताबिक शरीर का टेम्प्रेचर अगर कम या ज्यादा हो जाए तो ये हमारे लिए अच्छा नहीं है। अगर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा हो जाए, तो हाइपरथर्मिया की कंडीशन पैदा हो सकती है। इससे ब्रेन, हार्ट समेत सभी अंगों पर दबाव बढ़ जाता है और सीवियर मामलों में मौत हो जाती है। जबकि शरीर का कोर टेंपरेचर 35 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाए, तो मसल्स हार्ड हो सकती हैं और दिल की धड़कम धीमी हो जाती है। इस दौरान बहुत से लोगों की मौत भी हो सकती है। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from news18.