कैसा होगा राहुल गांधी के लिए 2025, क्या वे अगले प्रधानमंत्री बनेंगे? जानें क्या कहती है उनकी कुंडली
- byShiv
- 04 Jan, 2025

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। उनका जन्म समय दोपहर 2:28 बजे था। भारतीय रीजनीति में उनके बिना अधूरी है। उनके जीवन और राजनीतिक यात्रा को उनके जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति और कुंडली से समझा जा सकता है। आइए जानते हैं राहुल गांधी की जन्म कुंडली के आधार पर 2025 उनके राजनैतिक करियर के हिसाब से कैसा रहेगा और क्या वे प्रधानमंत्री बनेंगे?
राहुल गांधी की जन्म कुंडली और ग्रहों की स्थिति
राहुल गांधी का तुला लग्न है। तुला राशि सामंजस्य, संतुलन और न्याय की प्रतीक मानी जाती है। नवांश कुंडली में गुरु वक्री स्थिति में हैं। वक्री गुरु व्यक्ति को संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना कराता है। ये इस बात का भी संकेत है कि उन्हें राजनीति में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
उनका दशमेश चंद्रमा तीसरे भाव में स्थित है। दशमेश चंद्रमा राजसत्ता और सार्वजनिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है, लेकिन तीसरे भाव में होने के कारण उनके लिए ये संघर्षों और चुनौतियों का प्रतीक है। इसलिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा खासकर जब वे प्रधानमंत्री बनने के प्रयास करेंगे।
राहुल गांधी की कुंडली में केमद्रुम योग भी मौजूद है, जो आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का संकेत देता है। इसका संकेत ये भी है कि राहुल गांधी को राजनीतिक परिपक्वता हासिल करने में देरी हो सकती है।
2025 में राहुल गांधी का राजनीतिक भविष्य
अष्टम भाव में स्थित बुध उन्हें सकारात्मक परिणाम दे सकता है। ये उन्हें उनकी स्थिति को संभालने और अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने के लिए सहायक होगा।
शनि और शुक्र की अनुकूल दशा के कारण साल 2025 का अंत उनके लिए अधिक शुभ हो सकता है। उन्हें सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। खासकर यदि वे किसी नई दिशा में कदम बढ़ाने का निर्णय लेते हैं।
क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं?
यदि राहुल गांधी की जन्म कुंडली को देखें, तो उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं काफी कमजोर हैं। दशमेश चंद्रमा और सूर्य का आपस में कमजोर संबंध है, इसलिए उनके लिए राजसत्ता तक पहुंचना एक कठिन कार्य होगा। सूर्य व्यक्ति को शक्ति और नेतृत्व देने का कारक माना जाता है, लेकन उनकी कुंडली में सूर्य प्रबल नहीं है।
उनकी कुंडली में गुरु और सूर्य का अच्छा प्रभाव नहीं है जो प्रधानमंत्री बनने की उनकी राह में सकारात्मक पहलु नहीं है। गुरु का कमजोर प्रभाव उन्हें राजनीतिक दृढ़ता और दूरदर्शिता से वंचित कर सकता है, जो किसी बड़े नेता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
राहुल गांधी की कुंडली के आधार साल 2025 उनके लिए एक मिश्रित वर्ष हो सकता है, जिसमें उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उनके लिए सफलता की राह भी बन सकती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from indianews.